अगर आप अपने खेत का नकल (khet ka nakal) निकलना चाहते है और सोच रहे है कि खेत की नकल कैसे निकले (Khet Ki Nakal Kaise Nikale) तो ये लेख आप के लिए है फिलहाल मैंने आपको जो तरीका बताने जा रहा हूँ उससे आप केवल UP (उत्तर प्रदेश) के सभी खेत के नकल निकाल सकते हो।
खेत की नकल कैसे निकले – Khet Ki Nakal Kaise Nikale UP
नीचे आपको Step by Step बताया गया है कि आप upbhulekh से खेत की नकल कैसे निकले (Khet Ki Nakal Kaise Nikale)।
Step 1. up bhulekh के वेबसाइट पर जाए
सबसे पहले upbhulekh.gov.in जाए।
Step 2. जनपद, तहसील और ग्राम चुने
- जनपद चुने – यहाँ आपको अपना जनपद (जिला) सेलेक्ट करना है।
- तहसील चुने – यहाँ आपको अपना तहसील सेलेक्ट करना है।
- ग्राम चुने – यहाँ पे आपको अपना ग्राम (गाँव) सेलेक्ट करना है।
(अगर आपको आपके ग्राम (गाँव) का नाम नहीं मिल रहा है तो आप दाए साइड में दिए गए अ – श्र तक के चार्ट के अपने ग्राम का पहला अक्षर चुने इस अक्षर पर आप क्लिक करेगे उस अक्षर से शुरू होने वाले सभी नाम आ जायगे)

Step 3. खसरा/गाटा संख्या, खाता संख्या, खातेदार के नाम और नामांतरण दिनांक भरें
- अब आपको यहाँ अपने खेत की नकल निकालने के लिए खोजने का प्रकार सेलेक्ट करना है है जैसे कि आप खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें, खाता संख्या द्वारा खोजें, खातेदार के नाम द्वारा खोजें और नामांतरण दिनांक से खोजें। आपको जिससे अपने खेत की नकल निकालनी है उस पर क्लिक करे। (नोट – मैंने यहाँ खाता संख्या द्वारा खोजें पर क्लिक किया है)
- अब आपको यहाँ अपने खेत का खाता संख्या डालना है।
- अब आपको खोजें पर क्लिक करना है।
- अब आपको उध्दरण देखें पर क्लिक कारन है।

Step 4. Captcha Code भरे
- यहाँ पर आपको ऊपर दिए गए Captcha को भरना है।
- अब आपको Continue पर क्लिक कर देना है।

जैसे ही आप Continue पर क्लिक करेगे आपके सामने आपके खेत का नकल दिख जाएगा जिसे आप Print कर सकते है या आप इसे PDF में Save या Download कर सकते है।

खेत की नकल में आपको कई और जानकारी मिल जाएगी जैसे (खाता विवरण)– खातेदार का नाम / पिता पति संरक्षक का नाम / निवास स्थान,खाता संख्या, फसली वर्ष, ग्राम का नाम, परगना, जनपद , खसरा संख्या, क्षेत्रफल (हे.), आदेश, टिप्पणी आदि।
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा मोबाइल नंबर से कैसे चेक करें?
- Ration Card List Uttar Pradesh – राशन कार्ड लिस्ट| UP Ration Card Download
खेत की नकल कैसे निकले (Khet Ki Nakal Kaise Nikale) की जानकारी आपको कैसे लगी नीचे दिए गए Comment Box में जरुर लिखे ।